चित्रकूट। डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों व थानाध्यक्षों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने डाकुओें के खिलाफ मुहिम जारी रखने सहित अवैध खनन करने वालाें पर कार्रवाई करने, कानून व्यवस्था, यातायात व पीड़ितों के प्रार्थना पत्रों को लेकर चर्चा की। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में बचे डाकु ओं को पकड़ने के लिए कांबिंग जारी रखी जाए। इनको शरण देने वालों को जेल भेजे। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्राम पंचायतों की जमीन पर कब्जा करने वालों को जेल भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जमीनी विवाद को निपटाने के लिए मौके पर जाकर मुआयना करें। उसी के अनुसार पर कार्रवाई करें।
इस मौके पर एसपी प्रताप गोपेंद्र, अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ वियजेंद्र चतुर्वेदी, सीओ विनीत सिंह समेत सभी थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।