फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस नेताओं से अभद्रता पर सिपाही पर रिपोर्ट

Fri, 02 Feb 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : SELF
विज्ञापन
आखिरकार आरएसएस के दो पदाधिकारियों के साथ मानिकपुर जंक्शन पर अभद्रता करने के मामले में जीआरपी के एक सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सिपाही माघ मेले में ड्यूटी पर आए गाजीपुर से आया था। जीआरपी एसपी ने पूरे मामले की जांच भी कराने को कहा है।
विज्ञापन


29 जनवरी की रात मानिकपुर के जंक्शन के पूछताछ व टिकट वितरण काउंटर के पास मौजूद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के दो पदाधिकारियों के साथ जीआरपी के सिपाही ने अभद्रता की थी। जीआरपी झांसी एसपी ओपी सिंह ने बताया कि आरएसएस के पदाधिकारी सत्येंद्र मिश्रा की तहरीर पर गुरुवार को ड्यूटी पर मौजूद सिपाही सुनील कुमार राय के रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह सिपाही माघ मेले की ड्यूटी पर गाजीपुर से मानिकपुर आया है। विभागीय कार्रवाई के लिए संबधित जिले को सूचना भेजी गई है। एसपी के अनुसार संभावना है कि कुछ विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है। फिलहाल पूरे मामले की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें