फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

Sun, 01 May 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाभी से प्रेम संबध बनाने से नाराज छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित कुल्हाड़ी समेत आरोपी को दबोच लिया। परिजन हत्या के पीछे कारण पर अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार की रात पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली केवटनपुरवा में पंकज निषाद (22) पुत्र चुनकाई प्रसाद का घर के बाहर सोते समय अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से गला रेतकर हत्या कर दी। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों ने उसे खून से लथपथ देखा तो हड़कंप मच गया और उसे रात को सीएचसी पहाड़ी लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता ने बताया कि रात को घर के दरवाजे पर सोए पुत्र के चिल्लाने की आवाज तो सुनी थी लेकिन किसने मारा इसकी जानकारी नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम रात को गांव पहुंची। घटनास्थल से दो सौ मीटर रक्तरंजित कुल्हाड़ी और चप्पल मिली। डाग स्कावयड की मदद से पुलिस ने हत्या मामले में मृतक के छोटे भाई नीरज उर्फ बड़कू को पकड़ा।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि पूरा मामला आश्नाई का है। मृतक के अपनी भाभी से शारीरिक संबध थे। जिसका छोटा भाई अक्सर विरोध करता था। 22 अप्रैल को घर में शादी होने के कारण कई मेहमान भी घर में थे तभी शनिवार की रात को उसने पंकज और भाभी को घर के दरवाजे पर आपत्तिजनक स्थिति में देखकर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने ही अपने बड़े भाई की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें