पकड़ा गया इनामी डाकू ननकू केवट
- फोटो : अमर उजाला
नवोदित इनामी डाकू ललित पटेल गैंग के दस हजार के इनामी डाकू ननकू केवट को पुलिस ने दबोचा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को गैंग का सदस्य ननकू पुत्र लल्लू निवासी मोहकमगढ़ नयागांव थाना सतना मप्र के प्रमोदवन की ओर आने की सूचना पर नया गांव थाना प्रभारी रितेश शर्मा और एडी टीम प्रभारी ओपी सिंह चोहड़े की टीम ने डाकू को मोहकमगढ़ के पास जमुनिहाई नाले के पास उसे दबोच लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि एक पखवाडा पूर्व मोहकमगढ़ के जानकीशरण के अपहरण में इसका मुख्य रोल था और इस पर दस हजार का इनाम घोषित था।