फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड का खुलासा, पांचों आरोपी हथियार समेत पकड़े

Thu, 04 Aug 2016 11:26 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
axe
विज्ञापन
 मऊ थाना क्षेत्र परदवां गांव के कनभय पुरवा के पास जंगल में बकरी चराने गई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पांचों नामजद आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों ने माना कि पेड़ों के कब्जे को लेकर विवाद था।
विज्ञापन


पति को मारने का टारगेट था लेकिन बीच बचाव में आई पत्नी उनका शिकार बन गई। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

गौरतलब है कि मंगलवार की शाम को जंगल में बकरी चरा रही कनभयपुरवा निवासी माया देवी की  कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के पति ने थाने में पांच लोगों
के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी थी। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि नामजद अभियुक्त चुल्ला, बउरा, विफाई पुत्रगण केसरी निषाद व फूलचन्द्र पुत्र होरेन, भगवती पुत्र बचून निवासी कनभय पुरवा को छिवलहा गांव के पास स्थित संगम लाल के ढाबे से पकड़ा गया है।
विज्ञापन


आरोपियों की निशान देही पर चुल्ला के घर के पिछवाडे़ से कुल्हाड़ी बरामद की गई है। आरोपियों ने बताया कि मृतका के परिवार से इन लोगों की पुरानी दुश्मनी थी। पेड़ोे को लेकर विवाद हो रहा था। मंगलवार को अभियुक्त मृतका के पति से गाली गलौज कर रहे थे। उसी दौरान उसकी पत्नी के सामने आ जाने पर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें