फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गायब युवक का शव कुएं में मिला

Mon, 27 Mar 2017 11:13 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
भिवानी में संदूक में बंद मिला महिला का शव
विज्ञापन
घर से नाराज होकर निकले युवक का शव 24 घंटे बाद कुएं में पड़ा मिला। पुलिस व परिजन इसे खुदकुशी मान रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद मामले की स्थित स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्यालय के शंकर बाजार निवासी सौरभ उर्फ छोटू (18) पुत्र सुरेश गुप्ता गल्ला मंडी गेट के पास पान की दुकान चलाता था। शनिवार रात को घर में खाना खाने के बाद कुछ कहासुनी होने पर बाहर निकल गया। पूरी रात वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास कई स्थानों पर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार शाम को बनकट गांव के एक कुंए में कुछ लोगों ने शव देखा तो पुलिस सूचना दी गई।

कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। इसके बाद उसकी शिनाख्त हुई। परिजनों ने बताया कि अज्ञात कारणों के चलते ही वह घर से निकला था। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल और कोई संभावना तो नहीं है, यह खुदकुशी का ही मामला है। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें