चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग ने गांव के ही एक युवक पर घर घुसकर दुष्कर्म करने और फिर जबरन भगा ले जाने का आरोप लगाया है। नाबालिग ने परिजनों ने युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया है।
जानकारी के अनुसार बछरन गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी ने रविवार को आरोप लगाया कि गांव का ही आलोक जायसवाल पंाच मई की रात उसके घर घुस आया और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे घर से डरा धमका कर भगा ले गया और छह मई की शाम को मुख्यालय के पटेल तिराहे पर छोड़कर भाग गया।
किशोरी के पिता ने रविवार को पुलिस सूचना दी कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। इस मामले में थानाध्यक्ष अंगद प्रताप सिंह ने बताया कि पूरा प्रेमप्रसंग का मामला है। किशोरी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट तो दर्र्ज कर ली गई हैै लेकिन दोनों पक्ष थाने में मौजूद हैं। दोनों पक्ष सुलह समझौते की बात कर रहे हैं।