फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में मारी टक्कर युवक की मौत, दूल्हे का भाई घायल

Mon, 22 May 2017 11:58 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
हादसे में घायल व्यक्ति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मऊ(चित्रकूट)। विवाह कार्यक्रम के दौरान बाजार निकले दूल्हे के भाई की बाइक को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई जबकि दूल्हे का भाई को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक और घायल दूल्हे का भाई हेलमेट नहीं पहने थे जिसकी वजह से सबसे अधिक चोट सिर और सीने में आई है।
      रैपुरा अरवारा निवासी प्रमोद कुमार प्रजापति पुत्र बुक्कू की बारात रविवार को हटवां गांव गई थी। जब बारात चलने की तैयारी हो रही थी तभी दूल्हे के भाई मनोज को बाजार से कुछ सामग्री खरीदनी थी। उसे बाइक से लेकर उसका दोस्त धर्मेंद्र कुमार(19) खंडेहा की ओर आया था। जानकारी के अनुसार जैसे ही बाइक मऊ थानाक्षेत्र के लालता रोड के खंडेहा के पास पहुंची तो सामने से तेज गति से आए अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिससे बाइक सवार दोनों युवक छिटककर दूर जा गिरे। दुर्घटना होते ही चार पहिया लेकर चालक भाग निकला जबकि स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना दी। मऊ थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने मौके पर जाकर दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के दौरान धर्मेंद्र प्रजापति की मौत हो गई जबकि मनोज का सीएचसी में इलाज जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात चार पहिया चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


चार बहनों में अकेला था धर्मेंद्र
चित्रकूट। अरवारा गांव का धर्मेंद्र प्रजापति चार बहनों में अकेला भाई था। उसकी शादी तय हो चुकी थी। इसी साल दिसंबर माह में उसका विवाह होना था। इसी साल उसने इंटरमीडियट की परीक्षा दी है। मृतक का पिता मजदूरी कर जीवन यापन करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें