फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने के दौरान मारपीट, छह घायल

Tue, 24 Oct 2017 11:14 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
मारपीट में घायल कछारपुरवा निवासी रावेंद्र - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। हैंडपंप से पानी भरने के दौरान कछारपुरवा में दो पक्षों के बीच लाठियां चटकीं। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इसके अलावा शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पड़री गांव में गंदा पानी बहाने को लेकर पड़ोसियाें के बीच मारपीट में दस लोग घायल हुए। दोनों मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

कछारपुरवा निवासी रावेंद्र ने बताया कि उसकी बहन मीरा देवी मंगलवार की सुबह नजदीक के हैंडपंप में पानी भरने गई थी। वहां मौजूद गांव के ही नानबाबू व चुनबाद ने अपशब्द कहे। बहन ने घर आकर इसकी जानकारी दी। जिस पर हैंडपंप के पास ही जाकर उलाहना दिया तो आरोपियों ने उसे लाठियों से मारा। बचाने आई बहन को भी पीटा। उधर दूसरे पक्ष के नानबाबू  ने बताया कि बेवजह भाई बहन ने मिलकर उन्हें पीटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पड़री निवासी सुशीला देवी ने बताया कि पड़ोसी चुन्नू कोटार्य व उसकी पत्नी सुदमिया ने गंदा पानी फेंकने का आरोप लगाकर गाली गलौच की। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें सुशीला व उसके पुत्र पंकज के अलावा चुन्नू, सुदमिया, छेदीलाल समेत दस लोग घायल हुए। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि दोनों मामले दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें