फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी डाकू पकड़ा

Fri, 31 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
पकड़ा गया डाकू शिब्बू त्रिपाठी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट के शिवरामपुर निवासी दो भाइयों का अपहरण करने वाले डाकू नवल धोबी गैंग के एक और सदस्य को पुलिस ने दबोच लिया है। इस पर मप्र पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा है। जिले के सीमावर्ती मप्र नयागांव थाना क्षेत्र के थरपहाड़ पर बुधवार रात एडी व थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर लालापुर निवासी पांच हजार के इनामी डाकू शिब्बू त्रिपाठी को पकड़ लिया। एडी टीम प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि 9 मार्च को चित्रकूट जिले के शिवरामपुर निवासी चरवाहे राकेश व रविकरण पाल को अपहरण कर फिरौती वसूलने में यह भी शामिल था। यह डाकू नवल धोबी गैंग का सदस्य है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें