छात्रों ने अपने ही स्कूल की महिला टीचर के घर पर जाकर गालीगलौज और बदतमीजी की।
- फोटो : Demo pic
मानवता व रिश्तों को तार-तार करने का एक मामला उस समय सामने आया जब पिता के साथ आई पुत्री ने दुराचार करने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी। पुलिस ने पांच आरोपियों पर मामला दर्ज कर पीड़ित युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है।
रिश्तों को कलंकित करने का यह मामला शिवरामपुर चौकी क्षेत्र का है। पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि परिवार में रिश्ते के बाबा ने दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर मां ने भी उसका साथ देकर चुप रहने को कहा।
विरोध करने पर मामा के घर भेजकर महीनों बंधक बनाए रखा। इसके बाद गर्भपात करा दिया। लडकी का पिता दिल्ली में मजदूरी करता था। इस मामले की भनक लगते ही ग्रामीणों ने पिता को दिल्ली में सूचना दी। घर आने पर पिता ने पत्नी से पुत्री के बारे में कड़ाई से पूछतांछ की। जानकारी की। मंगलवार को पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली में पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल परीक्षण
को जिला चिकित्सालय भेजा है। इस संबंध में शिवरामपुर चौकी प्रभारी श्यामसुंदर ने बताया कि घटना से संबंधित मां और मामा समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।