फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता कोर्ट में बोला गलती से की गलत शिनाख्त

Thu, 01 Dec 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
कचहरी परिसर में सास कुसुमा देवी के साथ मौजूद ज्ञानमती(पहले मृतका घोषित अब मिली जिंदा)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 फिल्मी अंदाज में  मृत घोषित महिला के अचानक जिंदा होने  का मामला दूसरे दिन भी चर्चा का विषय बना रहा। सीजेएम कोर्ट में महिला के पिता ने भी बयान दिया कि गलती से गलत महिला की शिनाख्त कर दी थी।
विज्ञापन


मामले की जिरह कर रहे अधिवक्ता ने पुलिस विवेचक समेत महिला के पिता पर कानूनी कार्रवाई करने को कहा और अदालत ने जेल में बंद निर्दोष दोनों की रिहाई कराने के लिए आदेश जारी किए हैं।

अदालत ने यह भी कहा कि जिस मृत महिला की गलत शिनाख्त हुई उसकी सही शिनाख्त न करना भी जांच का विषय है सीजेएम सुभाष सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विवेचक सीओ राजापुर ब्रजराज को तलब कर कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


गुरुवार को अदालत में ज्ञानमति के पिता ने ही पुराना बयान बदल दिया और बताया कि गलती से शव की शिनाख्त पुत्री के रूप में की थी। अदालत ने सीओ की विवेचना पर कहा कि अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त ज्ञान मती के रूप में करना घोर लापरवाही है।

विवेचना में यह भी नहीं बताया कि महिला की मौत का कारण क्या है। यह जांच का विषय है और साथ ही कौशांबी में मिले उस शव की सही पहचान कराकर दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही जेल में बंद निर्दोष महिला के पति व चचिया सास को रिहा करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक से दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें