घटना की जानकारी देते मृतक के परिजन।
- फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। साइकिल से गांव लौट रहे मजदूर की पहले बाइक से टक्कर हुई इसके बाद वहां से गुजरे रहे डंपर ने उसे रौंद दिया। घटना के बाद बाइक व ट्रक लेकर चालक भाग निकले। लहूलुहान पड़े मजदूर को देखकर स्थानीय लोेगों ने पुलिस को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी।