फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी में डूबे घाटमपुर के छात्र की मौत

Sun, 15 Oct 2017 10:07 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
उपद्रवी तत्वों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। दोस्तों के साथ मंदाकिनी स्नान करते समय अचानक डूबने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि उसके दो साथियों को गोताखोरों ने बचा लिया। मृतक इंटर का छात्र व घाटमपुर का निवासी था।
जानकारी के अनुसार घाटमपुर के मखौली निवासी बासू सचान (16) पुत्र राजू सचान रविवार को गांव के दोस्त ऋषि कुमार, नमन कुमार, सुधांशु व हिमांशु के साथ चित्रकूट घूमने आया था। शाम को सभी दोस्त नया गांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय के सामने वाले घाट पर नदी में नहा रहे थे। नदी में कुछ दूर जाने पर बासू व उसके दो दोस्त ऋषि व नमन पानी में डूबने लगे। यह देखकर अन्य साथियों ने मदद की गुहार लगाई। चीख सुनकर आसपास के गोताखोरों ने आनन फानन में दो को सुरक्षित निकाल लिया लेकिन बासू नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जानकारी होते ही नयागांव थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी भी फोर्स के साथ पहुंचे। लगभग एक घंटे बाद बासू को नदी से ढूंढकर बाहर निकाला गया तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई है। मृतक इंटर का छात्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें