अमर उजाला ब्यूरो
पहाड़ी(चित्रकूट)। अज्ञात कारण के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ पी लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के नोनार गंाव निवासी बच्चा पटेल पुत्र सूरज घर में ही परचून की दुकान करता है। तीन भाइयों में बड़ा बच्चा का शादी के बाद से बंटवारा हो चुका है और वह पत्नी सैना व तीन बच्चों के साथ अलग रहता है। मृतक के भाई बाबूलाल ने बताया कि सोमवार की शाम को उसका घर में पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ पी लिया। जानकारी होने पर उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। उधर मृतक के चाचा चंद्रपाल ने बताया कि सोमवार को बच्चा दुकान के लिए कुछ सामग्री लेकर बाजार से आ रहा था तभी रास्ते में बेहोश होकर गिर पड़ा और उसे जिला अस्पताल लाया गया है। मृतक के एक भाई गुड्डा की पुणे में काम करते समय करंट लगने से मौत हो चुकी है।