फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बस से टकराई पिकअप, दो महिलाओं की मौत

Sun, 25 Jun 2017 12:04 AM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
bus accident
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरतकूप(चित्रकूट)(ब्यूरो)। निमंत्रण से लौट रहे एक दर्जन लोगों से भरी पिकअप हाईवे पर रोडवेज बस से टकरा गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना होते ही पिकअप चालक भाग निकला। जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के लूकपतौड़ा निवासी गणेशी लाल के परिजन शुक्रवार की शाम को एक पिकअप से घमहापुरवा विसंडा बांदा गए थे। देर रात को वापसी के दौरान जैसे ही हाईवे के गोंडा मोड़ के पास पिकअप पहुंची तो सामने से आई रोडवेज बस से टक्कर हो गई। जिसमें गणेशीलाल अनुरागी की पत्नी शिवऔतारी, पुत्री जानकी, बृजरानी पत्नी रामचरण अनुरागी, सीमा पत्नी रामविशाल उर्फ मनुआ,राजरानी पत्नी सिजोला घायल हो गई। पिकअप चालक पप्पू पुत्र राममिलन मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान बृजरानी की मौत हो गई। सीमा की इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। दोनों मृतका के पति मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। बृजरानी के दो पुत्र तीन पुत्री व सीमा के तीन पुत्री हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें