फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने को लेकर पड़ोसियों के बीच चटकीं लाठियां

Sun, 11 Jun 2017 10:48 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
marpeet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। हैंडपंप से पहले पानी भरने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। दोनों पक्ष से चार लोग घायल हुए और पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

    कोतवाली क्षेत्र के कछारपुरवा निवासी भूरेलाल ने बताया कि उसकी पत्नी कुुसुमा घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थी। इसी बीच वहां पड़ोसी रामबालक बाल्टी लेकर आया और पहले पानी भरने की जिद करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट होने लगी। पत्नी को बचाने पहुंचे पति भूरे व पुत्र मुकेेश को भी आरोपी ने पीटा। उधर रामबालक ने आरोप लगाया कि पति पत्नी व उसके पुत्र ने मिलकर उसे लाठियों से पीटा है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें