फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के विवाद में मारपीट

Mon, 06 Mar 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
girls fighting
विज्ञापन
खेत में सिंचाई के विवाद में एक परिवार के दो सदस्यों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसमें एक पक्ष की महिला ने दूसरे पर उसके गुप्तांग में लाठियों से प्रहार करने का आरोप लगाया। कोतवाली में दोनों पक्ष ने तहरीर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कंठीपुर गांव में शनिवार को राजकुमार यादव बोर से पानी लेकर खेतों की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई हरिश्चंद्र आ गया। उसने सिंचाई का पाइप अपने खेतों की ओर लाने को कहा। इसी बात पर दोनों में कहा सुनी हो गई। घटना की जानकारी होते ही दोनों के परिजन भी खेत पहुंच गए। राजकुमार की पत्नी ने आरोप लगाया कि हरिश्चंद्र व उसकी पत्नी व पुत्र आनंद ने उन्हें पकड़कर लाठियों से पीटा।
विरोध करने पर उसके गुप्तांग के आसपास लाठियों से चोट पहुंचाई। घटना की सूचना मिलते ही यूपी 100 की टीम गांव पहुंची और राजकुमार व हरिश्चंद्र को पकड़ लाई। रविवार को राजकुमार की पत्नी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और कई गंभीर आरोप लगाए। कोतवाल सत्यपाल सिंह ने बताया कि गुप्तांग आदि स्थानों पर मारपीट की जानकारी नहीं है। घटनास्थल पर पुलिस टीम जांच के लिए भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें