गांव के ही रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म
मानिकपुर(चित्रकूट)। मारकुंडी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के ही रिश्तेदार ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। पुत्री के गर्भवती होने की जानकारी हुई। पुत्री ने बताया भय के कारण उसने परिजनों को जानकारी नहीं दी थी। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जिसकी जांच के लिए पुलिसकर्मी गांव भेजे गए हैं। जिस युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप हैं वह अभी तक थाने नहीं आई है। जांच व पूछताछ के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो