फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने जताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर रेलवे डिपो में सामग्री को लेकर करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच लगता है ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। कुछ रेलवे कर्मचारियों ने जांच करने वाले और आरपीएफ कर्मियों पर अभद्रता कर जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रेलवे के महाप्रबंधक समेत आरपीएफ कमांडेंट को पत्र लिखकर कर्मचारियों ने उन्हें नौकरी नियमित रूप से करने व परिजनों को सुरक्षा दिलाने की मांग की है।


रेलवे डिपो कर्मचारी प्रियंका यादव व जेई आनंद कुमार ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन समेत आरपीएफ के कमांडेंट को लिखे पत्र में बताया कि 20 सितंबर 2018 को इलाहाबाद सर्तकता टीम कार्यालय भंडार की जांच कर 22 सामग्री का रिकार्ड अपने कब्जे मेें लेकर सील किया था।

जिसमें करोड़ रुपये के घोटाले की संभावना जताई गई। इसकी जांच चल रही है। जांच में कथित आरोपी इंचार्ज अमरेश कुमार, विवेक सिंह, राहुल व सौरभ पर करोड़ों रुपये के गोल माल करने का आरोप है अब जांच के दौरान यह कर्मचारी उन्हें (प्रियंका व आंनद को )परेशान करते हैं उन्हें गवाही व बयान देने पर डराया व धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन


दोनों कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आरपीएफ के माध्यम से उन पर दबाव डाला जा रहा है। सोमवार को उनके घर भी कुछ लोगों ने आकर बयान देने पर जान से मारने की धमकी दी है। जिससे वह सब भयभीत है।
विज्ञापन


रेलकर्मियों ने बताया जान को खतरा
रेलवे में करोड़ों रुपये घोटाले की जांच में गवाही देने पर धमकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें