फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के विवाद में धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई के विवाद में धारदार हथियार से हमला, चार लहूलुहान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सिंचाई को लेकर खेत में मौजूद मां बेटों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। घायलों में दो भाई की हालत नाजुक बनी है। आरोपी दस से अधिक लोगों पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बरगढ़ थाना क्षेत्र के पतेरी गांव निवासी गुलबिया देवी पत्नी सूरजदीन ने बताया कि रविवार की सुबह खेत में पुत्र सुग्रीव, रामू व पिंटू के साथ मौजूद थी। सभी मिलकर खेतों की सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच पड़ोसी गौरीशंकर व संतलाल आदि आए और उनके खेत में लगे पाइप को हटाकर अपने खेत की ओर ले जाने लगे। विरोध किया तो गाली-गलौज कर चले गए। कुछ देर बाद आरोपी दस से अधिक लोग कुल्हाड़ी व फरसा लेकर आए और फिर सिंचाई वाला पाइप ले जाने लगे। किसी तरह हिम्मत कर उन्हें रोका गया तो सभी ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। जिसमें मां-बेटों को गहरी चोट आई है। दो भाई सुग्रीव व पिंटू के खेत में ही लहूलुहान होकर गिरने पर आरोपी भाग निकले। इसके बाद किसी तरह घायलों को स्थानीय लोगों ने घर पहुंचाया। घायलोें ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मानसिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें