फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू बबुली कोल गैंग से इनामी सदस्य को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकू बबुली कोल गैंग से इनामी सदस्य को दबोचा
विज्ञापन

:- तमंचा कारतूस भी बरामद छह मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मारकुंडी पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह डकैतों के खिलाफ कांबिंग के दौरान कुख्यात डाकू बबुली कोल गैंग के एक इनामी सदस्य को दबोच लिया। इसके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया हैं। पकड़े गए डकैत पर 10 हजार का इनाम व छह मुकदमे दर्ज हैं। गैंग के साथ गांव आकर ग्रामीणों को पीटने और गोली चलाकर जान से मारने का प्रयास का भी आरोप है।
विज्ञापन

मारकुंडी थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी टीम के साथ धारकुंडी के मार्ग पर कांबिंग कर रहे थे। इसी बीच करौंहा तिराहे के पास एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर उसे पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि दबोचा गया डाकू बरहा मजरा निहीचिरैया थाना मानिकपुर निवासी श्री चंदकोल उर्फ चंदा उर्फ फूलचंद पुत्र भइयालाल है। यह साढे़ पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग का सदस्य है। जो कुछ सूचनाएं एकत्र करने गांव की ओर आया था। इसके खिलाफ छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें