चौकी इंचार्ज पर लगाया आरोप
चित्रकूट। गनीवा गांव की प्रधान जानकी देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में आरेाप लगाया है कि गांव के दबंगों ने घर में घुसकर पति,सास ससुर को मारपीट कर घायल कर दिया था। इस मामले की रिपोर्ट थाना राजापुर में दर्ज कराई गई थी। इस बात से खफा मारपीट करने वाले विरोधी चौकी इंजार्ज को मिलाकर उन्हें पुराने एक झूठे मामले में फंसा दिया है। जिसके तहत एससीएसटी का मामला दर्ज किया गया है। विरोधियों का कहना है जब तक उनके साथ चौक ी इंचार्ज है उनका कोई कुुछ नहीं कर सकता। इस मामले को लेकर जब चौकी इंचार्ज से बात की तो उन्होंने डरा धमका कर भगा दिया। विरोधियों का कहना कि जबतक उनके साथ चौकी इंचार्ज है उनका कोई कुछ नहीं कर सकता। मौका मिला तो जान से मार देंगे। इस मामले में पति व ससुर के खिलाफ दर्ज किए गये मामले की जांच चौकी प्रभारी से न कराकर कोतवाली कर्वी से कराई जाए। जबकि चौकी इंचार्ज मो. अकरम ने लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया।