फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़वा बच्चों की हत्या में लापरवाही पर हटाए गए एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे जानकी कुंड के स्कूल परिसर से जुड़वा बच्चों की अपहरण के दस दिन बाद हत्या किए जाने पर लगातार मप्र पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। पूरे मप्र व बांदा, चित्रकूट में इस हत्याकांड की निंदा हुई। पहले तो उच्चाधिकारियों ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर टरकाया लेकिन आखिरकार अब शासन ने मान लिया है कि सतना एसपी की भी कई कमियां रहीं। शासन ने शुक्रवार को सतना एसपी संतोष सिंह गौर को हटाकर भोपाल कार्यालय से संबद्ध कर दिया है उनके स्थान पर रियाज इकबाल को एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 12 फरवरी को रामघाट निवासी तेल उद्यमी बृजेश रावत के जुड़वा पुत्र प्रियांश व श्रेयांश को जानकी कुंड सद्गुरु स्कूल परिसर से अपहरण कर बीस लाख की फिरौती ली गई फिर दस दिन बाद दोनों की हत्या कर बबेरू बांदा के नदी किनारे फेंक दिया गया था। तब से लेकर अब तक अमर उजाला लगातार यूपी-एमपी पुलिस व प्रशासन से लेकर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की खबरें छाप रहा है। मप्र के पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह ने भी सतना में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़ित परिजनों को सांत्वना देकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

जुड़वा बच्चों की हत्या में लापरवाही पर हटाए गए एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें