दो हत्यारोपियों को भेजा जेल
मानिकपुर। मानिकपुर में हुई रिटायर्ड रेलकर्मी के पुत्र मनोज मिश्रा की हत्यारोपी मऊ निवासी मुकेश पासी पुत्र घनश्याम व मैदाना निवासी अरुण कुमार निषाद पुत्र मुन्नालाल को थाना पुलिस ने मृतक की बाइक व बरामद आल्टो समेत एक तमंचा व चार कारतूस के साथ जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष केपी दुबे ने बताया कि इस हत्याकांड में दीपक उर्फ राजा पुत्र मुन्ना उर्फ नारायण द्विवेदी निवासी बराछी मुख्य अभियुक्त है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित पाया गया है। ब्यूरो