फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर किया दुष्कर्म, हड़पी संपति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में आरोप लगाया कि उसके साथ झूठा आश्वासन देकर पत्नी बनाने क प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने के पश्चात धोखाधड़ी करके उसकी संपत्ति हड़प ली गई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की फरियाद लगाई है। विवाहिता ने बताया कि एक चिकित्सालय में काम करती है। चिकित्सालय के एंबुलेंस चालक पर आरोप लगाते हुए बताया कि उससे जान पहचान बनाकर विश्वास पैदा कर अपनी बहन की शादी तथा घर बनवाने के लिए दो लाख रुपये ले लिये। इसके बाद उससे पैसा वापस मांगने पर टालमटोल करते हुए झूठा आश्वासन रुपये देने का देता रहा। घर आने को बोलता रहा। पीड़िता ने बताया कि जब वह उसके घर पैसे लेने गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि घटना की जानकारी किसी को दी तो जान से मारने की धमकी दी गई है, जिससे वह भयभीत है।
झांसा देकर किया दुष्कर्म, हड़पी संपत्ति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें