फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी पकड़े जाने पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी पकड़े जाने पर किया जानलेवा हमला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर। डीजल चोरी की शिकायत करने पर भरतकूप के रौली के पास स्थित जीएमआर क्रशर मिल के वाहन चालक पर दूसरे चालक ने दोस्त के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पिटाई के बाद मोबाइल तोड़कर दस हजार रुपये भी छीन लिए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। गंभीर हालत पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है। थानाक्षेत्र के एक ढाबे के पास मंगलवार की रात क्रशर की जीएमआर कंपनी के कर्मचारी लखीमपुर जिले के ग्राम डुलही निवासी अमरजीत सिंह पुत्र शमेंदर सिंह पर उसकी ही कंपनी के कर्मचारी ने जानलेवा हमला किया। अमरजीत ने कंपनी के दूसरे कर्मचारी कमलेश शुक्ला की वाहन के डीजल चोरी के बारे में शिकायत की थी। इसे लेकर कमलेश शुक्ला व दोस्त भगवानदास ने ढाबा में अमरजीत की पिटाई कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। हमलावरों ने मोबाइल तोड़कर दस हजार रुपये छीन लिये। सूचना पर कंपनी के कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराकर थाना में जानकारी दी। गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर किया है। इस संबंध में राजापुर थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। रुपये छीनने की बात नहीं बताई गई। जांच कर कार्यवाही की जाएगी। बताया कि डीजल चोरी के मामले में मारपीट हुई है। जिसकी एनसीआर दर्ज है। रुपये छीनने का मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें