फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर निकाले 80 हजार रुपये
विज्ञापन

चित्रकूअ। थाना रैपुरा के ग्राम कौबरा के पीड़ित खुक्खू पुत्र बुद्धीलाल ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में बताया कि गांव के युवक ने एटीएम से रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। आरोप लगाया कि गांव के ही दो लोगों ने आईडीबीआई से क्रेडिट कार्ड के लिए खसरा, खतौनी की नकल, आधार कार्ड व फ ोटो लिया था। बैंक में कई कागजों में अंगूठा निशान लगवाये। उसके नाम एक लाख 17 हजार रुपये का केसीसी बनवा दिया। कई बार दोनों से पासबुक मांगा तो बहाना बनाते रहे। पुलिस से शिकायत की बात कही तो पासबुक वापस किया। बैंक जाकर पासबुक दिखाने पर कर्ज की धनराशि अंकित कराई तो पता चला कि लगभग 80 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। संबंधित बैंक के लोगों ने बताया कि 40 हजार बैंक व शेष एटीएम के माध्यम से निकाला है। बताया कि वह अनपढ़ है। ऐसे में उसके साथ ठगी की गई है। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर धनराशि वापस दिलाते हुए कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें