परिक्रमा मार्ग पर करंट से दो बंदरों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी के परिक्रमा मार्ग पर खोही के पास टीन शेड पर अचानक बिजली के करंट से अफरा तफरी मच गई। श्रद्धालुओं को किसी तरह बचा लिया गया लेकिन दो बंदरों की लोहे की राड से चिपककर मौत हो गई। एक झुलस कर भाग गया। आषाढ़ माह की अमावस्या पर लाखों श्रद्धालु शुक्रवार को मंदाकिनी में डुबकी लगाकर कामदगिरी की परिक्रमा करेंगे। जिसके लिए प्रशासन सुरक्षा के इंतजाम कर रहा है। गुरुवार की सुबह बिजली विभाग व पंचायत भवन में मौजूद कर्मचारियों की लापरवाही से उजागर हो गई। खोही पंचायत भवन में मौजूद कुछ कर्मचारियों ने बाहर से विद्युत लाइन ले रखी थी। यह तार खिड़की के रास्ते टीन शेड से होते हुए गई थी। तार कटी होने से पूरे शेड पर करंट फ ैल गया।