फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत प्रधानाध्यापक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत प्रधानाध्यापक का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो फालोअप
चित्रकूट। सीमाक्षेत्र में डाकू ललित पटेल गैंग के आतंक पर रोक न लगा पाने पर आईजी रीवा समेत एसपी सतना और नयागांव थाना प्रभारी को मप्र शासन ने हटा दिया है। एक पखवाडे के अंदर तीन को अपहृत कर जलाने और फिर एक प्रधानाध्यापक का अपहरण करने से इस गैंग की दहशत क्षेत्र में फैली है। एक साथ तीन पुलिस अधिकारियों को हटाने के पीछे डाकू ललित पटेल गैंग पर प्रभावी कार्रवाई न कर पाना ही माना जा रहा है। उधर अपह्त प्रधानाध्यापक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे बरौंधा थाने के मुठियादेव गांव से तीस हजार के इनामी डाकू ललित पटेल ने सरकारी स्कूल से प्रधानाध्यापक यशोदा प्रसाद पटेल का अपहरण कर फिरौती मांगी है। छह दिन से पुलिस उनकी रिहाई नहीं करा सकी। इसके पूर्व दो जुलाई की रात को इसी गैंग ने मुखबिरी के शक पर तीन ग्रामीणों का अपहरण कर मार डाला फिर जला दिया था। दो बार बरौंधा से लेकर थर पहाड़ व कोल्हुआं में आईजी व एसपी ने डेरा डाला। शुक्रवार तक अपहृत प्रधानाध्यापक का कोई सुराग नहीं लगा है। उधर मप्र शासन के डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला ने रीवा आईजी आशुतोष राय, सतना एसपी मिथलेश शुक्ला और नयागांव थानाप्रभारी देवी सिंह को हटा दिया है। आस पास के लोगों में यही चर्चा है कि डाकू ललित पटेल गैंग पर प्रभावी कार्रवाई न कर पाने के कारण तीनों को हटाया गया है।
विज्ञापन

:- डाकू गैंग पर प्रभावी कार्रवाई न कर पाने पर हटाए गए पुलिस अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें