फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से पाइप निकालने पर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से पाइप निकालने पर पिटाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सरैंया। रैपुरा थाना क्षेत्र के पवारी गांव निवासी केता देवी पत्नी बंशस्वरूप अपने ट्यूबवेल से संतोष पुत्र छेरिहा को पानी दिया था। संतोष पाइप से पानी खेत पर ले जाने को बिछाए था। पड़ोसी चुन्नू पुत्र रामसनेही ने पाइप खेत से ले जाने से मना किया। विरोध करने पर चुन्नू ने लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा सदर कोतवाली के बनवारीपुर गांव में बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। जिससे एक पक्ष की तीन महिलाएं घायल हो गई। बताया गया कि बिट्टी देवी पत्नी कमलेश, सज्जनी पुत्री रामबाबू, वृहस्पति पत्नी रामबाबू घायल हैं। बच्चों के बीच विवाद होने पर पड़ोसी नत्थू, राहुल, लक्ष्मी, रोहित से शिकायत करने गए तो उनके घर में घुसकर लाठी-डंडों से पिटाई कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें