शहर में नकली बिरला व्हाइट सीमेंट व पुट्टी बेचने की सूचना पर मुंबई की जांच टीम ने छापेमारी की। शंकर बाजार की एक दुकान से 16 बोरी नकली माल पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान कोतवाली पुलिस की दुकानदार से नोकझोंक भी हुई। दुकानदार को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई।
शुक्रवार की दोपहर को टॉल सिक्योरिटी मुंबई के जांच अधिकारी कैलाश नाथ तिवारी, आदन और मिथलेश मिश्रा ने कोतवाली में सूचना दी कि शंकर बाजार की एक हार्डवेयर की दुकान में नकली बिरला व्हाइट सीमेंट बिक रहा है। टीम ने पुलिस के साथ दुकान में छापेमारी की । इस दौरान 50 किलो की बिरला व्हाइट वालके यर पुट्टी की पांच बोरी, 50 किलो की तीन बोरी बिरला व्हाइट सीमेंट और 25 किलो की आठ बोरी नकली बिरला व्हाइट सीमेंट की बरामद की गईं।
कंपनी के जांच अधिकारी कैलाश ने दावा किया कि पकड़ा गया सारा माल नकली है। कोतवाल रनवीर सिंह ने बताया कि बरामद माल को कोतवाली में रखा गया है। दुकानदार को भी पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठाया गया है।