फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी आग, तीन झुलसे लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में लगी आग, तीन झुलसे, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

मानिकपुर । मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवा मारकुंडी मार्ग में करौहा मोड़ में सड़क किनारे स्थित दुकान में आग लगने से करीब एक लाख का सामान जल कर खाक हो गया। आग बुझाने में लगे आसपास के लोग भी चुटहिल हुए है।
विज्ञापन

शनिवार को करीब तीन बजे सड़क किनारे स्थित दुकान मालकिन कलुटिया गैस चूल्हे से खाना बना रही थी। बगल में 25 लीटर पेट्रोल गैलन में भरा रखा था। अचानक आग पेट्रोल की गैलन में लग जाने से धू-धू कर दुकान जलने लगी और कुछ ही देर में सारा सामान जल कर खाक हो गया। बताया गया कि दुकान में रखा फ्रीज, किराने की सामग्री व अन्य सारा सामान था। करीब एक लाख का नुकसान होने की जानकारी मिली है। आग बुझाने का प्रयास कर रही दुकान मालकिन कलुटिया, रामपाल व दयाराम के हाथ झुलस गए है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें