फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-बोलेरो टकराई, चालक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक-बोलेरो टकराई, चालक की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव के पुल पर ट्रक व बोलेरो टकरा गए। इसमें बोलेरो चालक की मौत हो गई जबकि अन्य चार सवार घायल हो गए। ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ गहरे गड्ढे मेें जा गिरा। ट्रक चालक परिचालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह फतेहपुर जिले के हुसैनगंज के बैरागढ़ीवा गांव का सतीश मिश्रा पुत्र रमेश मिश्रा, बोलेरो वाहन स्वामी अरविंद द्विवेदी पुत्र गोवर्द्धन, पत्नी तथा आयुष, राजेश के साथ बोलेरो से गंगा दशहरा पर मंदाकिनी नदी में स्नान करने चित्रकूट जा रहे थे। गोसाईपुर के पास ट्रक की ठोकर से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पुलिया के नीचे जा गिरा। बोलेरो सवार सभी घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने चालक सतीश मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने घायलों कों प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें