ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, मां व देवर घायल
पहाड़ी। ट्रैक्टर-बाइक की भिडंत से दुधमुही बच्ची की मृत्यु हो गई। जबकि मां समेत देवर घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से दुधमुही बच्ची की मृत्यु होने की ये घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र के नहरा गांव के समीप गुरुवार को अपरान्ह करीब साढे़ तीन बजे हुई। बताया गया कि राममनी पत्नी बुद्धराज अपनी आठ माह की बच्ची को लेकर देवर अभिनव के साथ बाइक से कर्वी आ रहे थे। गांव से निकलते ही सामने से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने ठोकर मार दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए थाने में खड़ा कराया है।