तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
खोही। सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामघाट के पास की निवासी मीनू देवी पत्नी प्रेमचंद्र ने शनिवार को कोतवाली में अपने पति पर धोखा देकर शादी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि पति की पहले एक शादी हो चुकी थी अब उसने झूठ बोलकर उससे दूसरी शादी की है। इसके अलावा पति के बहनोई राकेश व ननद चित्रा के खिलाफ भी उत्पीडन की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो