फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने शस्त्र लाइसेंस के लिए किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी के परिजन गवाहों पर दबाव बनाने का कर रहे प्रयास
विज्ञापन

चित्रकूट। जुड़वा बच्चों की अपहरण के बाद हत्या से भयभीत सदर कोतवाली क्षेत्र के रामघाट निवासी तेल उद्यमी बृजेश कुमार रावत ने शुक्रवार सदर तहसील से दो शस्त्रों के लिए आवेदन जमा कर दिया। उन्होंने बताया कि हत्यारोपियों के परिजनों से उन्हें और उनके परिवार को खतरा बना है। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने उन्हें प्रशासन की ओर से सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन भी दिया है। अदालत में आरेापियों के खिलाफ जल्द सुनवाई शुरू होने पर संतोष जताया और कहा कि सभी छह को फांसी की सजा मिलने पर ही परिवार को संतुष्टि मिलेगी। जिससे यह आरोपी अन्य किसी के बच्चों के साथ ऐसा न कर सकें। शस्त्र लाइसेंस के बारे में कहा कि उनके दो सालों को मप्र शासन ने शस्त्र देने की मंजूरी दी है। वह दोनों इस अपहरण व हत्या मामले में गवाह हैं। हत्यारोपी के परिजन गवाहों पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें