अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। घरेलू हिंसा का शिकार महिला के मायके पक्ष ने पति समेत 12 ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बांदा जिले के जारी गांव निवासी जगन्नाथ पुत्र कंधइया ने बताया कि दो साल पहले अपनी पुत्री का विवाह भरतकूप क्षेत्र के कोरारी गांव के माखनलाल पुत्र सदाशिव के साथ किया था। ससुरालीजन आए दिन उसकी पुत्री को दहेज अधिक लाने का दबाव बनाकर उत्पीड़न करते थे। इसकी जानकारी मिलने पर चार जनवरी 2018 को वे लोग ससुराल पहुंचे तो उनको भी मारापीटा और पुत्री के साथ भगा दिया। इसी मामले में शनिवार को कोतवाली में पति, ससुर, सास बिठुलिया, जेठ पप्पू, बिहारी, नेता, प्यारेलाल, जेठानी चौबी, मिथला, शूला, शांति व मोनू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- ससुरालीजन आए दिन दहेज अधिक लाने का दबाव बनाकर उत्पीड़न करते थे