फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मऊ श्याम प्रताप पटेल ने टीम के साथ थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज से अपहृत दो बालकों को सकुशल बरामद किया है। बताया गया कि गत दिवस केवली देवी निवासी बौसड़ा थाना मऊ ने 100 नंबर पर सूचना दी कि गांव के केशव ने उसके पौत्र रोहित व छोटू पुत्रगण बल्देव का अपहरण कर लिया है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एएसपी बलवंत चौधरी को बालकों की बरामदगी के निर्देश दिए। गठित टीमों ने रेलवे स्टेशन कर्वी, शंकरगढ़, छिवकी प्रयागराज पर तलाश शुरू की। एएसपी को सर्विलांस से जानकारी प्राप्त हुई कि अपहरणकर्ता केशव बालकों के साथ कस्बा घूरपुर जनपद प्रयागराज में है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मऊ ने टीम के साथ तत्काल घूरपुर पहुंचकर केशव को गिरफ्तार कर बालकों को सकुशल बरामद किया है। पूछताछ से जानकारी मिली कि बच्चों की मां पोटो उर्फ सरिता कथित प्रेमी केशव के साथ जुलाई 2018 में चली गई थी जो आठ माह बाद ग्राम आए थे। जो बच्चों को स्कूल से बुलाकर ले गए थे। पहाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने टीम के साथ रेलवे स्टेशन कर्वी से गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें