फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को सात साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को सात साल कैद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। दो साल पूर्व शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी को अदालत ने सात साल कैद व दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने 23 नवंबर 2016 को अरछा बरेठी गांव के विपुल मिश्रा पुत्र सुदामा पर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री को बहलाफुसला कर भगा ले गया। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर पुत्री घर आई तो उसने सारी दास्तां बताई। इस मामले में आरेापी के खिलाफ पहाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मंगलवार को इसी केस में दोनों पक्ष की सुनवाई के बाद अपर जिला जज दिनेश कुमार ने आरोपी को सात साल कैद व दस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें