फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू बलखड़िया के लड़के ने ग्रामीण को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकू बलखड़िया के बेटे ने दो ग्रामीणों को धुना
विज्ञापन


चित्रकूट। रास्ते पर ट्रैक्टर व साइकिल न रोकने से नाराज डाकू बलखडिया के लड़के ने साथियों के साथ मिलकर दो ग्रामीणों की पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। बहिलपुरवा थानाक्षेत्र के पलहरियापुरवा रूकमा बुजुर्ग निवासी शिवऔतार उर्फ बब्बू पुत्र भागीरथ ने बताया कि शुक्रवार को उसका पुत्र ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर आ रहा था। लखनपुर गांव के पास डाकू बलखड़िया के लड़के व उसके साथियों ने ट्रेैैक्टर रूकवाने का प्रयास किया लेकिन उसने नहीं रोका। इसके बाद शाम को वह साइकिल से जा रहा था तो गांव के बाहर इन्हीं युवकों ने उसे पकड़कर गाली दी। विरोध करने पर उसे लाठी डंडों से पीट दिया। इसके बाद एक महिला की भी पिटाई की। थानाध्यक्ष साजिद अली ने बताया कि बलखड़िया के लड़के धर्मेंद्र , बलखड़िया का भतीजा लवकुश, ललित पटेल, मुकेश व उमेश के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें