फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ नरसंहार के आरोपी का पुत्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
एसटीएफ नरसंहार के आरोपी का पुत्र लापता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। एसटीएफ नरसंहार मामले में जेल में बंद कुख्यात डाकू ठोकिया के मामा का पुत्र रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। 15 दिन बीत जाने के बावजूद उसका कहीं कुछ पता नहीं चल रहा। गायब ठोकिया का भाई पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। नया गांव थाने मे परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का यह भी कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं चल रहा था।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे मप्र के नया गांव थानान्तर्गत पौशलहा गांव निवासी देवशरण पटेल वर्ष 2007 मे फ तेहगंज थाना क्षेत्र के बघोलन तिराहे पर किए गए एसटीएफ नरसंहार का आरोपी है। इस मामले मे वह पिछले काफ ी समय से जिला कारागार में बंद है। जानकारी के अनुसार इसका पुत्र तेजबली पटेल भोपाल में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। 15 दिन पहले वह भोपाल से गांव पौशलहा जाने की बात कहकर निकला था लेकिन अबतक वह गांव नहीं पहुंचा। परिजनों ने यूपी और एमपी में सारे रिश्तेदारों के यहां इसे खोजा लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। परेशान परिजनों ने नया गांव थाने और भोपाल जीआरपी में तेजबली के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें