फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये मांगने पर रसेाइया ने रिटायर्ड शिक्षक को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रुपये मांगने पर रसेाइया ने रिटायर्ड शिक्षक को धमकी दी। थाना पहाड़ी के ग्राम तौरा के सेवानिवृत्त शिक्षक वीरबहादुर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि उससे भैंस खरीदने व मकान बनाने के लिए विद्यालय के रसोइया (महिला) ने 23500 रुपये लिए थे। उस समय वह प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। मार्च 2017 में सेवानिवृत्त हो गए। महिला ने उन्हें 11 हजार रुपए वापस किया। कहा शेष रकम बाद में देगी। शिक्षक ने बताया कि कई बार गांव जाकर बकाया रुपया मांगा पर कोई न कोई बहाना बना दिया। अब पैसा मांगने पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक ने जांच कराकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें