चित्रकूट। अलग-अलग जगह से पुलिस ने तीन लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 35 लीटर शराब बरामद की गई है।
बगैचा पुरवा निवासी नत्थू यादव को 20 र्क्वाटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस ने बरवारा निवासी रणजीत को दस लीटर शराब के साथ पकड़ा। मारकुंडी थाने की पुलिस ने टिकरिया गांव निवासी पवन सेन को पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।