फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः सर्पदंश से मजदूर और गोशाला कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शिवरामपुर व पहाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत दो स्थानों पर सर्प के काटने से मजदूर व गोशाला कर्मी की मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया।
विज्ञापन

पहली घटना शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के भांगा स्थित ईटा फैक्ट्री में हुई। बताया गया कि सरधुवा थाना क्षेत्र के अरछा बरेठी गांव के राममूरत (40) पुत्र सदाशिव ईटा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। गुरुवार की रात सोते समय सर्प ने काट लिया। परिजनों ने झाड फूंक के साथ ही जिला अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक छा गया। मृतक के दो पुत्र, दो पुत्री, पत्नी सुनीता है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में शिवरामपुर कस्बे के लल्लू प्रसाद (50) पुत्र भोंडा की गुरुवार की रात को घर में सोते समय सर्प के काटने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक गोशाला में मवेशियों की देखरेख का काम करता था। दो पुत्र, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को पुलिस ने सूचना पर दोनो शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें