मऊ। पुलिस ने अवैध रूप से एक ट्रक में जा रहे 30 बैल पिपरौल गांव के पास बरामद किया है। मवेशियों की तस्करी करने वाले युवक मौके से भाग गए।
मऊ थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि एक ट्रक में मवेशी लेकर कुछ युवकों के जाने की सूचना पर वह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर ट्रक का पीछा किया। पुलिस को आता देख आरोपी युवकोें ने ट्रक को खड़ा कर भाग गए।
ट्रक क े अंदर 30 बैल बरामद हुए है। मामले को लेकर पशु क्रू रता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। बरामद बैलों को गोशाला के सुपुर्द कर दिया गया है।