फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 22 Nov 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर । बाइक से खेत जा रहे मजदूर को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मारकुंडी थाना क्षेत्र के गोपीपुर करौंहा निवासी रामकुमार (28) सोमवार की शाम को बाइक से एक किमी दूर अपने खेत जा रहा था। जैसे ही वह धारकुंडी तिराहा के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। यह देखकर ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक के दो पुत्र हैं। वह मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। पांच दिन पहले ही वह मुंबई से घर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें