फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दीवार गिरने से चचेरे भाई-बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के लोसरियन पुरवा में गांव के ही एक रिश्तेदार के घर जाते समय रास्ते में पानी बरसते ही चचेरे भाई बहन एक कच्चे घर की दीवार के सहारे खड़े हो गये। जिससे वह भीगने न पाये। वही कच्चे घर की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसके मलबे में दोनों दब गये। यह देख ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला
विज्ञापन

लोसरिन गांव निवासी अनमोल (17) पुत्र बद्री अपनी चचेरी बहन टेढ़ी नयागांव मप्र निवासी पुष्पा (21) पत्नी चंदन के साथ जा रहा था। रास्ते में बारिश होने पर कच्चे घर के समीप खड़े हो गए। लगातार बारिश से दीवार में नमी आ जाने पर भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में दबने से दोनो घायल हो गए। लोगों ने आनन फानन शनिवार की शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अनमोल को गंभीर दशा के चलते डाक्टर ने प्रयागराज रेफर किया है। पुष्पा की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें