फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पूर्व विधायक वीर सिंह की जमानत अर्जी कोर्ट ने की निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह की जमानत अर्जी मंगलवार को विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी ने खारिज कर दी है।
विज्ञापन

बल्दाऊगंज निवासी मोतीलाल बौरिया ने आठ जून 2017 को वीर सिंह पटेल के खिलाफ कर्वी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगने और जातिसूचक शब्द कहते हुए गोली मारने की धमकी देने का आरोप है।
पुलिस ने विवेचना कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कई बार वारंट जारी होने पर भी पूर्व विधायक हाजिर नहीं हुए। सोमवार को दूसरे मामले में वीर सिंह कोर्ट में अपील करने के लिए उपस्थित हुए थे। इस दौरान न्यायाधीश ने हाजिर न होने के मामले को संज्ञान ले लिया। न्यायाधीश ने वीर सिंह को जेल भेज दिया था। मंगलवार को विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी ने पूर्व विधायक का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उघर, जेल में पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल से मंगलवार को सपा के पट्टी विधायक रामसिंह ने मुलाकात की। राम सिंह ने भाजपा के इशारे पर सपाइयों को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें