पहाड़ी (चित्रकूट)। परसौंजा निवासी दुर्विजय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 नवंबर को शाम करीब चार बजे अपने खेत की जुताई करवा रहे थे। तभी गांव के चंदन, दशरथ, नर्बदा और दुलगी देवी खेत में लगी गोड़िया हटाने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से मारपीट की। थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। (संवाद)